क्या सेब कब्ज कर रहे हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:07

Apple For Constipation And Diarrhoea : कब्‍ज और दस्‍त से है परेशान? तो इस तरह खाएं सेब और पाएं राहत


एक कहावत है ''रोज सेब खाओ और डॉक्‍टर से दूर रहो''। जी हां, यह कहावत लगभग सच ही है क्‍योंकि सेब खाने से आपको एक नहीं अनेकों फायदे होते हैं। सेब एक ऐसे फलों में से एक है, जो सर्दी और गर्मी दोनों सीजन में मिल सकता है। शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन रोजाना सेब का सेवन आपके खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन घटाने और कब्‍ज व दस्‍त से राहत दिलाने में तक मदद कर सकता है। वैसे देखा जाए, तो सेब खाने के कई अनगिनत फायदे हैं और यह सबसे लोकप्रिय फलों में से भी एक है। यदि आप रोजाना एक सेब का भी सेवन करते हैं, तो यह आपको सभी जरूरी पोषक तत्‍व प्रदान करता है। शायद यही वजह है कि बचपन हो बड़े होने पर भी मांए अक्‍सर स्‍कूल बैग या ऑफिस बैग में एक सेब जरूर डाल देती हैं।
एंटीऑक्‍सीडेंट्स का भंडार है सेब

सेब डाइटरी फाइबर, फ्लेवोनोइड और कई शक्तिशाली एंटीं ऑक्‍सीडेंट्स का पावरहाउस है। इसके अलावा सेब में कैल्शियम होने के साथ-साथ घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों तरह के फाइबर होते हैं। जिसकी वजह से यह कब्‍ज और दस्‍त से राहत पाने में भी मददगार है। इसलिए सेब का सेवन हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर और यहां तक कि कब्‍ज और दस्‍त में भी फायदेमंद है। आइए यहां जानिए कि कैसे सेब आपको कब्‍ज और दस्‍त इन दोनों समस्‍याओं में राहत दिला सकता है।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में भी पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं, उनमें सेब न खाने वाले लोगों की तुलना में 13 से 22 प्रतिशत कम कब्ज की समस्या पाई गई। सेब पेक्टिन फाइबर से भरा होता है, जिसमें एक एम्फ़ोटेरिक क्रिया होती है और यह शरीर की आवश्यकता के आधार पर कब्ज और दस्त दोनों से राहत दे सकता है।
कब्‍ज और दस्‍त के लिए खाएं सेब

जी हां आपने सही पढ़ा सेब आपको कब्‍ज और दस्‍त दोनों समस्‍याओं में फायदा पहुंचा सकता है। क्‍योंकि सेब में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं। जिसमें कि 64 प्रतिशत अघुलनशील फाइबर और 32 प्रतिशत घुलनशील फाइबर की मात्रा होती है। यही वजह है कि सेब डायबिटीज से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद है। वहीं कब्ज या दस्त की समस्‍या से पीडि़त दोनों लोगों के लिए अलग-अलग तरीकों से सेब का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

दस्‍त में कैसे करें सेब का सेवन?

यदि आप दस्‍त या डायरिया की समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो आप सेब का छिलका या बाहरी त्‍वचा हटाकर सेब का सेवन करें। घुलनशील फाइबर, जो आपके मल में एक जेल जैसी स्थिरता बनाता है और पाचन को धीमा कर देता है। सेब के भीतरी भाग में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो गूदा और मांस है। इस प्रकार यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो लूज मोशन या अतिसार या दस्‍त से पीडि़त हैं। आप चाहें, तो सेब का छिलका हटाकर, उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।


कब्ज में कैसे करें सेब का सेवन?

अब यदि आप दस्‍त के बजाय कब्‍ज से परेशान हैं, तो आप सेब का उसके छिलके समेत खाएं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सेब के छिलके में अघुलनशील फाइबर होते हैं। अघुलनशील फाइबर मल के थोक को बढ़ाता है और आंतों के माध्यम से एक रास्‍ता बनाने में मदद करता है। आप कब्‍ज में छिलके समेत सेब को खाएं या उसका रस या फिर सलाद बनाकर सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info